आज की ताजा खबर
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बेटी के प्रेम विवाह से नाराज हिस्ट्रीशीटर ने समधी की गोली मारकर की हत्या
- दैनिक लोक भारती
- 05 Aug, 2026
सुशील सिंह
सीतापुर l सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेलामऊ खुर्द गांव में मंगलवार देर रात समधी की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात रात करीब 10:30 बजे उस समय हुई, जब 55 वर्षीय विक्रम पुत्र केसरी प्लेटिना बाइक से गांव लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटनाक्रम के अनुसार, मृतका विक्रम बाइक से गांव लौट रहे थे, इसी दौरान गांव के बाहर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे उनके समधी एवं हिस्ट्रीशीटर बदलू पुत्र बिन्द्रा ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद बदलू ने अवैध असलहे से फायर कर विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अवैध असलहा भी बरामद करने का दावा किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब छह महीने पहले आरोपी बदलू की बेटी को मृतक विक्रम के बेटे ने घर से भगाकर प्रेम विवाह कर लिया था। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते से बदलू नाराज था और इसी रंजिश के चलते उसने हत्या की साजिश रची।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी बदलू और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







