आज की ताजा खबर
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दोस्ती बनी जानलेवा, युवक को गोली मारने के बाद लखनऊ में मौत; दो दोस्तों पर हत्या का आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 05 Aug, 2026
अनुराग मिश्रा
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है, जबकि मृतक के परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, मुंशीगंज निवासी 35 वर्षीय मैनुद्दीन उर्फ सलमान को मंगलवार रात करीब 11 बजे गैस गोदाम के पीछे गोली मार दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घायल सलमान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि सलमान के दोस्त रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा उसे घर से बुलाकर शराब पीने के बहाने अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद उन्हें सलमान को गोली लगने की सूचना मिली। परिजनों ने दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सलमान, रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा आपस में दोस्त थे तथा तीनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन की रिकॉर्ड की गई टेलीफोनिक वार्ता की जांच में पता चला कि तीनों ने साथ बैठकर बीयर पीने की योजना बनाई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई और आरोप है कि भैरव मिश्रा व रजत मिश्रा ने सलमान को गोली मार दी।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







