आज की ताजा खबर

एसपी को पत्र देकर महिला ने भूमि विवाद में मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

top-news

पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग

मोहम्मद नईम

कुशीनगर कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सखोपार निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर भूमि विवाद में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।


विरोध करने पर आरोपितों ने महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडा और धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना में उसके परिवार के कई सदस्य घायल हुए।

महिला का यह भी आरोप है कि मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

इसके चलते आरोपित लगातार परिवार को धमका रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *