आज की ताजा खबर

अमरगढ़ कोट में हुई लूट का खुलासा,जेवरात, तमंचा व बाइक बरामद

top-news

बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली

मनोज कुमार तिवारी

अमरगढ़-प्रतापगढ़ । इलाके की पुलिस हुआ स्वाट टीम ने अमरगढ़ कोट में महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस व एक बदमाश के बीच इलाके के पूरे दलपत शाह नहर पर मुठभेड़ हो गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ में लाया गया है। बीते

रविवार की शाम करीब 6 45 बजे आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोदलपट्टी गांव स्थित अमरगढ़ कोट में निवास करने वाली महिला चंदा सिंह पुत्री राजा अमर प्रताप सिंह को पहुंचे बदमाशों ने बंधक बना लिया। चंदा सिंह के पति सुरेश सिंह बाहर रहते हैं वह अकेले ही पुराने राजमहल नुमा कोट में निवास करती है।


 तीन चार की संख्या में आए बदमाश उन्हें बंधक बना लिया। घर के अंदर सोने चांदी के गहने व  कपड़े  सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोर चुरा ले गए। पुलिस टीम में लगातार लुटेरों की तलाश में लगी थी ।मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे पूरे दलपत शाह नहर के पास पुलिस ने एक बदमाश गोविंद सिंह निवासी गोड़े नगर कोतवाली को घेर लिया।

बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिससे पुलिस इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ ले गई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है घटना के विषय में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने शाम करीब 7:30 बजे बताया कि बदमाश के पैर में गोली लगी है, अन्य कार्रवाइयों की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *