आज की ताजा खबर

माला कॉलोनी में फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र की माला कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

शनिवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची गजरौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

माला कॉलोनी निवासी आशुतोष बछार की 16 वर्षीय पुत्री गुंजन बछार की शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

परिजनों के अनुसार किशोरी का शव घर में लगे पाइप से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने शनिवार सुबह करीब नौ बजे घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक  यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

किशोरी ने यह कदम किन कारणों से उठाया या मृत्यु की वास्तविक वजह क्या है, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *