आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शाहजहांपुर में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा, वित्त मंत्री ने लंबित परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 08 Aug, 2026
18 सड़कों पर हॉट मिक्स और 4 सड़कों पर सीसी निर्माण कार्य लंबित
विश्व मोहन बजपाई
शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जनपद में चल रही सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में 18 सड़कों पर हॉट मिक्स का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है, जबकि चार सड़कों पर सीसी निर्माण कार्य लंबित है।
इस पर वित्त मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को जल्द शुरू कराने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान आर्थिक स्वीकृति प्राप्त सड़क परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए और निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
अधिकारियों ने बताया कि वाजिद अली तिराहे से जामा मस्जिद तक सड़क निर्माण का कार्य अगले सप्ताह से शुरू कराया जाएगा।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री को बताया कि लंबित परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है।
उन्होंने जलकल विभाग को पाइपलाइन लीकेज की समस्या पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
साथ ही विभिन्न विभागों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर आवश्यक जानकारी साझा करने को कहा।
नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने नगर क्षेत्र में चल रहे सड़क और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
वित्त मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाओं के समय से पूरा होने से लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







