आज की ताजा खबर

दातागंज में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा

top-news

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव व पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पूजन-अर्चन कर यात्रा को किया रवाना
सामाजिक सौहार्द की मिसाल: अरेला में मुस्लिम समाज तो मुख्य चौराहे पर व्यापारियों ने जेसीबी से बरसाए फूल
बनारस के कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति और डीजे की धुनों पर भक्ति में लीन होकर झूमे हजारों श्रद्धालु
परविन्दर प्रताप सिंह
बदायूं। सावन के पावन महीने में शनिवार को दातागंज की सड़कें पूरी तरह भगवा रंग में रंगी नजर आईं। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में दातागंज से कछला धाम के लिए रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा में हजारों शिवभक्तों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा, जिसने बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हाथों में पवित्र कांवड़, माथे पर त्रिपुंड और मुख पर “हर-हर महादेव” व “बम-बम भोले” का जयघोष करते श्रद्धालुओं के उत्साह से पूरा शहर शिवमय हो गया।

 पूजन-अर्चन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
कांवड़ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और डॉ. शैलेश पाठक ने मुख्य स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन व आरती कर किया। पूजन के उपरांत जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, विशाल जनसमूह के चलते दातागंज के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं का ताँता लग गया। अपार भीड़ के कारण यात्रा की रफ्तार धीमी जरूर हुई, लेकिन शिवभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि दातागंज में उमड़ा यह जनसैलाब सनातन आस्था और अटूट शिवभक्ति का प्रतीक है। वहीं, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. शैलेश पाठक की जनसेवा और क्षेत्रवासियों से उनके गहरे जुड़ाव का ही परिणाम है कि आज पूरा दातागंज एक सूत्र में बंधकर इस यात्रा का साक्षी बना है।
आयोजक डॉ. शैलेश पाठक ने अपार जनसमर्थन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनी यात्रा
कांवड़ यात्रा के दौरान दातागंज में गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक समरसता का अनोखा दृश्य देखने को मिला:
मुस्लिम समाज द्वारा स्वागत: - अरेला मोहल्ले में प्रवेश करते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़िए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया और भाईचारे का संदेश दिया।
वाल्मीकि समाज ने किया सम्मान: मंदिरिया चौराहे पर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने जयकारों के बीच डॉ. शैलेश पाठक को राम-नामी पटका पहनाकर सम्मानित किया।
व्यापारियों ने जेसीबी से बरसाए फूल: मुख्य चौराहे पर व्यापारी समाज ने जेसीबी पर चढ़कर श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इसके अलावा ग्राम पापड़, डहरपुर और सराय,मूसाझाग में भी ग्रामीणों ने जगह-जगह मंच बनाकर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
बनारस के कलाकार और डीजे रहे आकर्षण का केंद्र
यात्रा में बनारस से आए सांस्कृतिक कलाकारों की शिव-पार्वती झांकियों और नृत्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शर्मा डीजे की भक्ति धुनों पर युवा कांवड़िए पूरी राह झूमते और नाचते नजर आए।
इस ऐतिहासिक आयोजन में राकेश वर्मा, मनोज सोलंकी, आकाश वर्मा, रमेश कश्यप, सुधीर अग्निहोत्री, शिवम् पांडे, अरविंद अग्निहोत्री, सुधीर पाठक, प्रेमपाल शर्मा, राजभान सिंह, प्रवेश कुमार सिंह, सोरन कश्यप, ओमेंद्र कश्यप, राजेश गुप्ता खन्ना, श्रीनिवास गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, सपू गुप्ता, अफजाल अंसारी, इशहाक अहमद सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *