आज की ताजा खबर

बाढ़ के बीच 125 परिवारों तक पहुंची राहत, बांटी गई राशन किट

top-news

कैथी मंझा, संडरी व परसैया में विधायक और प्रशासन ने संभाली कमान, ग्रामीणों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा।

मवई अयोध्या  सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से तराई क्षेत्र में बाढ़ की आशंका के बीच शनिवार को प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए। कैथी मंझा, संडरी और परसैया गांवों में पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाकर यह संदेश दिया कि संकट की घड़ी में प्रभावित ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

तीनों गांवों के कुल 125 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की गई।राहत सामग्री लेकर गांव पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही सोलर पैनल दिया जायेगा व बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी।


विधायक की मौजूदगी और मौके पर राहत सामग्री मिलने से ग्रामीणों में भी भरोसा नजर आया।इस दौरान उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता और तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर जलस्तर और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।प्रशासन की सक्रियता का असर गांवों में भी दिखाई दिया।

बाढ़ की आशंका के बीच जहां ग्रामीण अपने घर-गृहस्थी और पशुओं को लेकर चिंतित हैं, वहीं समय रहते राहत सामग्री पहुंचने से उन्हें तत्काल जरूरतों में सहारा मिला है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में राहत एवं बचाव व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

राहत वितरण के दौरान कानूनगो अनिल यादव, क्षेत्रीय लेखपाल नकछेद भारती, शिवपाल यादव सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *