आज की ताजा खबर

परशुराम जन्मस्थली के आंदोलनकारियों का वित्त मंत्री ने किया सम्मान

top-news

शाहजहांपुर। भगवान परशुराम जन्मभूमि न्यास की ओर से शनिवार को गांधी भवन सभागार (टाउन हॉल) में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि रहे। न्यास के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में न्यास के संयोजक अशित पाठक ने भगवान परशुराम जन्मस्थली से जुड़ी मांगें वित्त मंत्री के सामने रखीं। उन्होंने जन्मस्थली को रामायण सर्किट में शामिल करने, भगवान परशुराम मंदिर और रामताल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा परशुराम से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के बेहतर संचालन के लिए जिलाधिकारी के संरक्षण में नई प्रबंधन समिति गठित करने की मांग की।


समारोह के दौरान रेणुका माता मंदिर के महंत और परशुरामपुरी से आए आंदोलनकारियों को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, भूरे दीक्षित, अवनीश द्विवेदी, आनंद पांडे, आलोक शुक्ला, अर्पित गुप्ता, अरविंद पांडेय, जितेंद्र द्विवेदी, अक्षय अवस्थी, गौरव राघव, सतीश शर्मा, मनोज वाल्मीकि, आकाश गुप्ता और गोविंद मिश्रा आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाठक, जिलाध्यक्ष ज्ञानेश वाजपेयी, हरिशरण बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *