आज की ताजा खबर

किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर किया गर्भवती, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज़

top-news

पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, किशोरी के मेडिकल और बयान की प्रक्रिया शुरू

शोएब खान

पीलीभीत। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर गर्भवती करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को पास के ही गांव भरतपुर अशोक नगर निवासी सिन्टू पुत्र शम्भूनाथ ने बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी का शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।


घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित पिता ने 7 अगस्त को थाना हजारा पहुंचकर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी शरद यादव ने बताया।कि पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी सिन्टू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ-साथ अदालत में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *