आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नाईपर में नए बैच का स्वागत, नया शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ
- दैनिक लोक भारती
- 08 Aug, 2026
रायबरेली। लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाईपर) रायबरेली ने शुक्रवार को अपने 19वें बैच की शुरुआत की। शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एमएस (फार्म) और एम टेक की 9 ब्रांच में 109 छात्र-छात्राओं ने दाखिला प्राप्त किया है।
इसके साथ ही 7 छात्रों ने पीएचडी प्रोग्राम में भी प्रवेश प्राप्त किया है। देश के सभी सात नाईपर संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए नाईपर-जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित की जाती है। नाईपर-जेईई 2026 के परिणाम जुलाई में घोषित किए गए थे, काउंसलिंग के बाद लखनऊ स्थित नाईपर-रायबरेली कैम्पस में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई थी। नाईपर-रायबरेली की निदेशक प्रोफेसर शुभिनी सराफ ने उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नाईपर उन्हें वैश्विक स्तर के कुशल प्रोफेशनल के रूप में तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद इनोवेशन के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में कभी भी अनैतिक कार्य न करने की अपील करते हुए कहा कि ज्ञान का उपयोग हमेशा ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वास्तविक ज्ञान व्यक्ति को विनम्र बनाता है और सभी विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान बनकर समाज की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। नाईपर-रायबरेली के कुलसचिव डॉ. जय नारायण ने भी नए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि संस्थान पाठ्यक्रम के दौरान उनके ज्ञान और अनुसंधान स्किल को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
ज्ञातव्य हो कि नाईपर-रायबरेली औषधीय अनुसंधान के क्षेत्र में शीर्ष संस्थानों में से एक है। भारत सरकार ने नाईपर को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया है। वर्तमान में संस्थान सरोजिनी नगर, लखनऊ (यूपी) स्थित अपने ट्रांजिट परिसर से शिक्षा प्रदान कर रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







