आज की ताजा खबर

एनएसपीएस त्रिपुला में मनाई गई भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ

top-news

रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, त्रिपुला में भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों तथा प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटनाओं को जीवंत किया।


भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित लघु नाटिका में श्लोक श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी, सौरभ, शिखर, तबिश और अनंत ने स्वतंत्रता सेनानी तथा आयुष सोलंकी और सिद्धार्थ सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों की भूमिका निभाई जबकि आयुषी ने छात्र नेता एवं प्रदर्शनकारी, अदिति मिश्रा ने न्यूज रिपोर्टर एवं श्रेया यादव ने एंकर तथा आम नागरिकों के रूप में आयुष अग्रहरि, नैतिक, उबैदुल हक और सूर्यांश चौहान ने सहभागिता की।

प्रधानाचार्य शर्मिला दास गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन देश की स्वतंत्रता के इतिहास में निर्णायक अध्याय है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में दिए गए ‘करो या मरो’ के आह्वान ने देशवासियों में आजादी की भावना को और मजबूत किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, शुभी सिंह, अजय सिंह और गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक/शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *