आज की ताजा खबर

बच्चों को सरल टीएलएम के माध्यम से पढ़ाया गया

top-news

परसदेपुर-रायबरेली। ब्लाक संसाधन केंद्र छतोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह विजय प्रकाश के कुशल नेतृत्व में एफएलएन प्रशिक्षण में भाषा और गणित शिक्षण की उन्नत तकनीकों, गतिविधियों और कक्षा-कक्ष क्रियान्वयन पर केंद्रित होती है।


इसमें बच्चों को खेल-खेल में और सरल टीएलएम के माध्यम से पढ़ाना सिखाया जाता है। तृतीय दिवस में बच्चों में मौखिक भाषा विकास के लिए बातचीत के नए तरीकों और कविता-कहानी सुनाने के कौशल पर कार्य, ध्वनि चेतना  और वर्ण/अक्षर पहचान से जुड़ी गतिविधियां, सत्र 2 गणितीय कौशल और संख्या ज्ञान बुनियादी संख्या ज्ञान के तहत मूर्त से अमूर्त की ओर शिक्षण, ठोस वस्तुओं (कंकड़, तीली आदि) का उपयोग करके जोड़-घटाव की अवधारणा स्पष्ट करना, गणित किट (डंजी ज्ञपज) के उपयोग और स्थानिक समझ पर आधारित गतिविधियां, सत्र 3 पठन कौशल एवं शब्द निर्माण सहज और सरल शब्दों के निर्माण, शब्द परिवार और पठन की प्रभावी रणनीतियां, रोल-प्ले और समूह गतिविधियों द्वारा बच्चों के स्तर का आकलन करने के तरीके, कार्यपुस्तिका और पाठ्यपुस्तक के समन्वय पर चर्चा।

सत्र 4 संशय निवारण और फीडबैक दिनभर के सत्रों पर समूह चर्चा और प्रस्तुतीकरण, शिक्षकों की शंकाओं का समाधान और अगले दिनों की कार्य-रूपरेखा की जानकारी, एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे दिन की गतिविधियों और शिक्षण प्रक्रियाओं को समझने की प्रक्रिया पर चर्चा परिचर्चा की गई। इस अवसर समस्त सन्दर्भदता आकांक्षा सिंह, दर्शना सिंह, शमा बानो, लाहुरराम, वासुदेव यादव, अरुण कुमार सहित कुल 80 प्रतिभागी एवं समस्त बीआरसी स्टाफ प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *