आज की ताजा खबर

ग्रामीणों की मांग पर पी डब्लू डी ने संभाला मोर्चा, हारीपुर-रसवादा मार्ग फिर से चालू

top-news

बारिश में बह गई थी सड़क, ईंट-पत्थर डालकर शुरू हुआ अस्थायी आवागमन

भेंटुआ अमेठी Iभेंटुआ विकासखंड के हारीपुर-रसवादा मुख्य मार्ग पर सड़क बहने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया था। ग्रामीणों की शिकायत और खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कर दिया।


संतगंज स्थित पूरे घनाई पुरवा गौशाला के पास लगातार बारिश के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया था। इससे हारीपुर, रसवादा और आसपास के कई गांवों के लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। हादसे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद लकड़ी और पत्थर रखकर राहगीरों को सतर्क किया था।

मामले की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पतिराम यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त स्थान पर ईंट और पत्थर डलवाकर सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त कराया अवर अभियंता ने बताया कि बारिश का दौर थमने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी रास्ता बना दिया गया है ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई के लिए विभाग का धन्यवाद किया और जल्द स्थायी समाधान की मांग की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *