आज की ताजा खबर

टिकरी ग्राम पंचायत के अलग-अलग गांवों में चोरों का बढ़ रहा आतंक

top-news

तिलोई-अमेठी I थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार जारी है। बीते शुक्रवार की रात चोरों ने टिकरी ग्रामसभा के कई गांवों को अपना निशाना बनाया। काली घनी अंधेरी रात का फायदा उठाते हुए चोरो ने बैशन पुरवा ( छोटी कुसुंभी) निवासी राम बहादुर रावत के घर को निशाने पर रखते हुए घर के पीछे सेंध काटकर घर में दाखिल हो गए।

घर में बक्सों के अंदर रखे हुए कीमती सामान और जेवरात उड़ा ले गए। वहीं इसी रात को दूसरी घटना बगल के गांव जहूर का पुरवा में नकछेद रावत के यहां हुई जहां चोरों ने घर के सामने का ताला काट दिया और घर में घुस गए। घर के अंदर दर्जनों बोरी धान,गेहूं के साथ कीमती सामान पार कर गये।


कुम्हारन पुरवा निवासी मोo सत्तार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया लेकिन यहां वो सफल नही हो सके। गौर किया जाय तो ये चोर गांव के किनारे ही बने घरों को टारगेट कर रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बीते दिनों अलग-अलग गांवों में हुई चोरियों का शिवरतनगंज पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इस संबंध में शिवरतनगंज थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि इन चोरियों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा  टीम गठित कर दी गई है। चोरों को पकड़ना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी गस्त बढ़ा दी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *