आज की ताजा खबर

जागरूकता महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत इंटर कॉलेज कालिकन धाम में कार्यक्रम आयोजित

top-news

 उपनिरीक्षक ने छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर-हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

संग्रामपुर अमेठी I उत्तर प्रदेश पुलिस के जागरूकता महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत इंटर कॉलेज कालिकन धाम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व थाना संग्रामपुर के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने किया।

इस दौरान पुलिस टीम की महिला आरक्षी पूनम और अनामिका मिश्रा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


थाना प्रभारी संजय सिंह ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 इमरजेंसी, 181 महिला हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर तुरंत कॉल करें।उन्होंने साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर फेक आईडी, अश्लील मैसेज और पीछा करने जैसी घटनाओं पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा।

मिशन शक्ति के उद्देश्यों और थाने में बने महिला हेल्प डेस्क की भूमिका के बारे में भी बताया गया।उप निरीक्षक राजेश कुमार ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी तरह के उत्पीड़न को बर्दाश्त न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा सशक्तिकरण है।कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *