आज की ताजा खबर

आयुष्मान योजना से 67 हजार से अधिक लाभार्थियों का मुफ्त इलाज

top-news

आयुष्मान योजना में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

अमेठी I  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

फैमिली कवरेज के मामले में जिले को छठा स्थान मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि योजना के तहत अब तक 67,759 लाभार्थियों का विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क उपचार कराया जा चुका है। इसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।


 जिले में 2,16,814 परिवारों के 9,37,032 लाभार्थी योजना के दायरे में हैं। इनमें से 6,24,529 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य विवरण में संशोधन भी कराया जा सकता है।

इसके लिए लाभार्थी नजदीकी सीएचसी पर प्रार्थना-पत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करें। सत्यापन के बाद संशोधन किया जाएगा। उन्होंने पात्र लोगों से जल्द कार्ड बनवाने की अपील की, ताकि जरूरत पड़ने पर कैशलेस उपचार का लाभ मिल सके। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *