आज की ताजा खबर

महुली हादसे के पीड़ित परिवार से मिले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा

top-news

प्रतापगढ़। महुली में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिलने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

महुली में हुए हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा भावुक नजर आए।


उन्होंने हादसे में बचे परिवार के एकमात्र सदस्य अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार की ओर से मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग भी रखी गई, जिस पर डॉ. रोहित मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार की मुलाकात कराने का प्रयास किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने अमन श्रीवास्तव को रोजगार दिलाने के लिए भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *