आज की ताजा खबर

बारिश से भीगी दीवार अचानक ढही, मलबे में दबकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

top-news

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील क्षेत्र के मोठिन गांव में बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया।

बारिश से भीगी एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 70 वर्षीय नासिर अली गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर नासिर अली को बाहर निकाला।


उनकी हालत गंभीर होने पर परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

नासिर अली की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *