आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पोल्ट्री कान्क्लेव/कुक्कुट निवेश मेला संपन्न
- दैनिक लोक भारती
- 11 Aug, 2026
गोंडा। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा जिला पंचायत सभागार, गोंडा में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय एक दिवसीय "पोल्ट्री कान्क्लेव/कुक्कुट निवेश मेला" का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि कुक्कुट व्यवसाय केवल पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक लाभदायक व्यवसाय और रोजगार का बड़ा स्रोत है।
कुक्कुट क्षेत्र की स्थिति और अवसर
देश में कुक्कुट उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी भी अंडे और कुक्कुट की मांग के मुकाबले आपूर्ति का अंतर है। इसका अर्थ है कि इस क्षेत्र में अवसर बहुत अधिक हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार का सहयोग एवं वित्तीय सहायता
राज्य सरकार ने कुक्कुट पालन विकास नीति के तहत 1,500 करोड़ रुपये के निवेश और 1.25 लाख नए रोजगार का लक्ष्य रखा है। उद्यमियों को दी जाने वाली प्रमुख सुविधाएं:
1.ब्याज अनुदान: 5 वर्षों तक ऋण पर 7 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान। AHIDF के तहत अतिरिक्त 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान।
2. ऋण सुविधा: परियोजना लागत का 70 प्रतिशत तक बैंक ऋण। उद्यमी को केवल 30 प्रतिशत मार्जिन मनी लगानी होगी।
3. स्टांप शुल्क: जमीन खरीदने या लीज पर लेने पर 100 प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट।
4.बिजली शुल्क: कुक्कुट इकाई को अगले 10 वर्षों तक विद्युत शुल्क में 100 प्रतिशत छूट।
5. पूंजीगत अनुदान: राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत हैचरी और फीड प्लांट लगाने पर 50 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान।
6. ऑनलाइन प्रक्रिया: स्वीकृतियों के लिए कुक्कुट निवेश पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था।
7. KCC: किसान भाइयों को कार्यशील पूंजी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जा रहा है।
देवीपाटन मण्डल में संभावनाएं
देवीपाटन मण्डल के चारों जिले - गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती कृषि प्रधान क्षेत्र हैं। यहां धान, गेहूं और विशेषकर मक्का का अच्छा उत्पादन होता है, जो कुक्कुट आहार का प्रमुख घटक है। इसलिए आहार सामग्री स्थानीय स्तर पर उपलब्ध है। हमारे पास क्षेत्र, मानव संसाधन और प्राकृतिक संसाधन हैं जो हमारी बड़ी ताकत हैं।
पूरा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर बल
मण्डलायुक्त ने कहा कि हमें केवल फार्म लगाने तक सीमित नहीं रहना है। *चारा मिल, हैचरी, ब्रॉयलर/लेयर फार्म, ग्रेडिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, कोल्ड चेन, परिवहन और विपणन* - पूरे तंत्र को विकसित करना होगा। इससे मण्डल में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
तीन मुख्य फोकस क्षेत्र
1. जैव-सुरक्षा: पोल्ट्री बीमारियों की रोकथाम सर्वोच्च प्राथमिकता।
2. स्थानीय चारा उत्पादन: मक्का उपलब्ध होने से चारे की लागत कम करने का अवसर।
3. बाजार एवं ब्रांडिंग: प्रसंस्करण और ब्रांडिंग पर काम कर किसानों को बेहतर दाम दिलाना।
मण्डलायुक्त ने सभी उद्यमियों और किसानों से सम्मेलन का लाभ उठाने, योजनाओं की जानकारी लेने, बैंकों से सहायता लेने और सुझाव देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से देवीपाटन मण्डल शीघ्र ही उत्तर प्रदेश का अग्रणी कुक्कुट केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मुख्य विकास अधिकारी सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी, किसान उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







