आज की ताजा खबर

शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जारी रहेगा संघर्ष : डा ज्ञान प्रकाश सिंह

top-news

सामाजिक कार्यो पर भी है संगठन का जोर : सुनीता सिंह 

वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसो उप्र का आठवां स्थापना दिवस संपन्न 

प्रयागराज। वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आठवें स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आज बृजराज सिंह गर्ल्स पीजी कालेज छिवकी, नैनी में संपन्न हुआ।

वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उप्र की संरक्षक श्रीमती सुनीता सिंह मुख्य अतिथि की उपस्थिति में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने संगठन के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।


उन्होंने बताया कि वैचारिक शिक्षक संघ 2018 से जबसे रजिस्ट्रेशन हुआ है, लगातार संगठन प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के हितों की रक्षा,शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है और सामाजिक कार्य रक्तदान, वृक्षारोपण, कंबल वितरण,झुग्गी झोपड़ी में फल दान,शैक्षिक कीट दान,संगम स्वच्छता अभियान, प्रत्येक वर्ष 151उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करना, 51दिव्यांग शिक्षकों को सम्मान, 51 - 51अच्छे चिकित्सक, अधिवक्ताओं को सम्मानित करने का कार्य, प्रदेश भर से दूसरे जनपद से आए हुए परीक्षार्थियों को निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था, सबके दु:ख - सुख में उपस्थित और आर्थिक मदद लगातार करता रहा है।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस की मुख्य थीम "शिक्षा की वैचारिक क्रांति -- समर्पित शिक्षक, शसक्त राष्ट" रखा गया।कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह एवं दिनेश राव के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर केक काट करके एवं माला पहना कर सभी लोगों ने स्वागत किया। 

कार्यक्रम में वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संरक्षक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष लालमणि पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, गोपेश पाल, अजीत सिंह, उपेंद्र वर्मा, देवराज सिंह, राम मनोहर पटेल, अयोध्या प्रसाद, प्रबंधक विजय सिंह, दिनेश राव, सियाराम गुप्ता, संत लाल दिनकर, रमाकांत सिंह, अजब सिंह,चंद्र प्रकाश वर्मा, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार सिंह, दयाशंकर गुप्ता, विजय बहादुर शर्मा, अमित सिंह, नंद लाल वर्मा, संजय कुमार, अंशुमान सिंह,प्रदीप कुमार, मनेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र सोनकर,अमित गुप्ता, आनंद कन्नौजिया, मुहम्मद अख्तर, श्याम प्रवेश कोल, विजय कुमार,राकेश कुमार रजक, विश्वजीत दास,सतीश गुप्ता, अशोक कुमार सिंह,अवधेश कुमार सिंह,संतोष कुमार चौबे, सतीश कुमार, धन सिंह इत्यादि साथी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *