आज की ताजा खबर

प्रधानाचार्यो के विनियमितीकरण की मांग

top-news

उप्र प्रधानाचार्य परिषद् के अध्यक्ष ने शिक्षकों की समस्याओं पर डीआईओएस को सौपा ज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र होगा निस्तारण : डीआईओएस डा संतोष राय

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् के अध्यक्ष डॉ.पीपी सिंह के नेतृत्व में जनपद के प्रधानाचार्यगण का प्रतिनिधिमंडल आज जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय से मिलकर विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौपते हुए वार्ता किया।

इस दौरान तदर्थ प्रधानाचार्य के नियमितीकरण की मांग को शासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। जनपद में 70 फीसदी प्रधानाचार्य तदर्थ रूप से कार्यरत हैं। 

इस दौरान डीआईओएस से पीड़ित प्रधानाचार्य के प्रबंधकों के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से संरक्षण की मांग की गई । खासकर गांधी इंटर कॉलेज, पटेल नगर के प्रधानाचार्य डॉ. जेपी वर्मा और बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज बलरामपुर बरेठी के प्रधानाचार्य श्री राम लाल ओझा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  विनोद कुमार सिंह, परमेश्वर दीन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  महेंद्र कुमार तिवारी, शंभू चक दोहरिया के प्रधानाचार्य ,उमेश्वर सिंह के प्रकरण उठाए गए।


उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् के अध्यक्ष डॉ.पीपी सिंह ने बताया कि जनपद के ऐसे प्रधानाचार्य जो तदर्थ का वेतन नहीं पा रहे हैं, उनकी सूची सौंपते हुए उन्हें प्रधानाचार्य के पद के वेतन दिए जाने की मांग की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डा संतोष राय ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया, और कुछ समस्याओं को कार्यालय के पटल सहायक को सामने बुलाकर के तुरंत निस्तारित कर दिया । 

डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने कहा कि आप जनपद को शिक्षा में अग्रणी बनाकर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करें । आप प्रधानाचार्य का पूरी तरह से संरक्षण किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् के अध्यक्ष डॉ.पीपी सिंह ने कहा कि

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय को अच्छे कार्य में परिषद के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया। 

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के महामंत्री अरुण कुमार तिवारी ,कोषाध्यक्ष  भानु प्रकाश मौर्य , उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. दिलीप अवस्थी , डॉ.राजेश कुमार सिंह, श्रीमती वंदना तिवारी, आद्या प्रसाद मिश्र,  राकेश आनंद, संजय कुमार ,डॉ निरंजन सिंह, डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव उर्फ लाला आदि शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *