आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
तलाक के बाद जमीन अपने नाम कराने का आरोप, बैनामा रोकने के लिए एसडीएम व रजिस्ट्रार को दिया प्रार्थना पत्र
- दैनिक लोक भारती
- 11 Aug, 2026
लक्ष्मणनगर-श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के थाना सोनवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरदेहरा में जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी रामदीन पुत्र गोदे ने अपने भाई की पत्नी शुभावती पर कथित रूप से जालसाजी कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है।
रामदीन ने प्रस्तावित बैनामे पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।रामदीन के अनुसार, उनके भाई रामकुमार की पत्नी शुभावती का मायका ग्राम गोविंदपुर, जनपद बहराइच में है।
रामदीन का दावा है कि 12 मार्च 2025 को रामकुमार और शुभावती के बीच गांव में पंचायती स्तर पर तलाक हुआ था। उनके मुताबिक, पति-पत्नी, ग्राम प्रधान तथा अन्य लोगों की सहमति से इस संबंध में स्टांप पेपर पर लिखित दस्तावेज भी तैयार किया गया था।
रामदीन का यह भी कहना है कि उनके भाई रामकुमार की 20 जून 2025 को मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि मृत्यु के लगभग तीन महीने बाद उनके भाई के हिस्से की पूरी जमीन रामदीन के नाम दर्ज हो गई थी। ।रामदीन ने आरोप लगाया कि बाद में कथित रूप से जालसाजी कर शुभावती का नाम अभिलेखों में दर्ज कराया गया और इसके बाद जमीन उनके नाम करा ली गई।
रामदीन के मुताबिक, तलाक के बाद शुभावती वर्तमान में ग्राम बैकुंठा, थाना देहात कोतवाली, जनपद बहराइच निवासी रामजस पुत्र तीरथराम के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही हैं। रामदीन ने यह भी आशंका जताई है कि शुभावती उक्त जमीन को किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में बैनामा करने की तैयारी में हैं।
बताया गया है कि प्रस्तावित बैनामे को रोकने के लिए रामदीन ने रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम जमुनहा के समक्ष भी जमीन के प्रस्तावित बैनामे पर रोक लगाने के लिए अपील/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







