आज की ताजा खबर

शिक्षक एवम शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

top-news

श्रावस्ती।श्रावस्ती बीआरसी सभागार इकौना में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन तथा   एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित प्राथमिक विद्यालयो के शिक्षक एवम शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी इकौना के द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर प्रारम्भ  किया ।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी इकौना अमित कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं हमारे देश के उज्जवल भविष्य हैं उन्हें एनसीईआरटी पैटर्न पर शिक्षा देना हम सभी शिक्षकों का दायित्व जिम्मेदारी है ,जिसे उन्हें अच्छी शिक्षा मिल सकेl इस दौरान सौरभ रतन पांडे एआरपी के द्वारा शिक्षण कौशल हेतु शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।


वही  एआरपी पंकज शुक्ला ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है, विज्ञान के प्रति लोगों को सजक होना पड़ेगा तथा बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि पैदा करना हम सभी शिक्षकों का दायित्व एवं जिम्मेदारी है । 

वही एआरपी बच्चा सिंह ने कहा कि आज के युग में बच्चों में शैक्षिक अभिरुचि जिज्ञासा प्रबल करना आवश्यक है,  जिससे बच्चे प्रत्येक दिन विद्यालय आकर शिक्षा ग्रहण कर सकेl इस अवसर पर दुर्गेश कुमार राय, अमरीश कुशवाहा, नंदकिशोर मौर्य ,अजय विश्वकर्मा ,प्रीति भारद्वाज ,अंकिता सिंह,विपिन शुक्ला आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *