आज की ताजा खबर

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

top-news

कार्यालय में साफ-सफाई प्रत्येक दशा में रखें सुनिश्चित-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने सूचना विभाग, जिला पूर्ति विभाग, केन्द्रीय अभिलेखागार एवं राजस्व अभिलेखागार, मालखाना, भू अभिलेख, नजारत, कौशल विकास मिशन, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, ई-गवर्नेंस सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल एवं पूरे कैम्पस आदि का अवलोकन किया और सम्बन्धित को निर्देशित किया कि कार्यालय में साफ-सफाई प्रत्येक दशा में सुनिश्चित रखें।


उन्होने कहा कि शासकीय कार्या के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरती जाए।

कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना किसी सूचना के अपने कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। यदि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी ऐसा करते पाया गया तो निश्चित ही सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, नाजिर कौशल यादव सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *