आज की ताजा खबर

हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

top-news

विधायक की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। जनपद के पडरौना मे मंगलवार को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत में भाजपा मंडल पडरौना देहात व कठकुईया मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मिश्रौली व कठकुईया से हुआ। यात्रा बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। सड़क के दोनों ओर लोगों ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया। हाथों में लहराते तिरंगों और देशभक्ति के नारों से पडरौना विधानसभा के कठकुईया व पडरौना देहात पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्रा ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह  वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पांडे  महेंद्र दीक्षित मनोज सिंह ने किया।

इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिश्रौली विद्या मंदिर से सिरसिया दीक्षित गांव तक व मठिया चौराहे से कठकुईया इंटर कॉलेज तक के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मोहन खरवार प्रधान संघ सुनील दीक्षित  सहित भाजपा पदाधिकारी, नि.मंडल अध्यक्ष महेश चंद रौनियार राहुल कुमार कुशवाहा प्रमोद गौतम डीके मौर्य  योगेश राय दिनेश राय शिवम दिक्षित कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजीत चौहान मंडल अध्यक्ष विजय सोनी कठकुईया ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लक्ष्मीगंज बाजार में भाजपा तथा खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाला गया


देश भक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा

रामकोला कुशीनगर। जनपद के विकासखंड रामकोला के लक्ष्मीगंज बाजार में भाजपा तथा हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स और शिक्षक गण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें भाजपा के लक्ष्मीगंज मंडल के तमाम पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण सम्मिलित रहे। तिरंगा यात्रा में  मुख्य अतिथि के रूप से रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खेतान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश कुमार पांडे रहे।


 जब तिरंगा यात्रा को विधायक विनय प्रकाश गोड़ एवं प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश कुमार पांडे ने लेकर आगे बढ़े तो देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं का हूजूम देख लोग दंग रह गए पूरे देशभक्ति का जज्बा लिए कड़ी धूप में भी भारत माता की जयकारे के साथ पूरे बाजार में भ्रमण किया लोग अपने घरों से निकलकर इस मंजर को देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे थे। हर घर तिरंगा यात्रा के तहत यह तिरंगा यात्रा निकाला गया छात्राओं तथा आम जनमानस में काफी उत्साह देखने को मिला।

यह तिरंगा हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज से सुबह लगभग 11:00 बजे निकल कर पुलिस चौकी होते हुए संत नगर होकर श्रीराम चौक से बीच बाजार होते हुए पुनः विद्यालय में समापन हुआ तथा सभी छात्राओं व मौजूद लोगों को मिष्ठान खिलाकर भेजा गया यह गौरवपूर्ण क्षण रहा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेकानंद पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिलाल कुशवाहा, ग्राम प्रधान गुड्डू, मंडल महामंत्री शेष मणि त्रिपाठी, मंडल मंत्री गंगा कुशवाहा, मोनू सिंह सुरेंद्र गोंड ,विशु गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा, मनोज सिंह ,मनोज दुबे, राजन केसरी, राणा प्रताप सिंह, मुरलीधर पांडे, नंदू प्रसाद, दीनानाथ सिंह साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक गण की मौजूदगी रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *