आज की ताजा खबर

दिल्ली-एनसीआर में सुबह की बारिश और तेज हवाओं से मौसम बदला, तापमान में गिरावट

top-news

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई इलाकों में अब भी हल्की से मध्यम बारिश जारी है और आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही थी और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरुवार को दिल्ली में पिछले सात सालों में जनवरी का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जब अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक लौट आई है।

सुबह-सुबह बारिश होने से दिल्ली और नोएडा में ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर की गई तैयारियों पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी जिलों में 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *