आज की ताजा खबर

लालगंज रोड स्थित धौरुखोर गन्ना तौल केंद्र बना हादसों का अड्डा, ओवरलोडिंग से सड़क बदहाल — ट्रैक्टर पलटने से मची अफरा-तफरी।

top-news

महादेवा–लालगंज रोड पर स्थित धौरुखोर गन्ना तौल केंद्र पर लंबे समय से चल रही ओवरलोडिंग अब बड़े खतरे का कारण बनती जा रही है। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों को जबरन सड़क पर चढ़ाने की वजह से सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई जगह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोजाना चार से अधिक ट्रैक्टरों की ट्रालियों को ओवरलोड करके सड़क पर चढ़ाया जाता है, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
आज भी ट्राली को सड़क पर चढ़ाते समय 3 नंबर का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक नीचे गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रालियों को सड़क पर चढ़ाने के दौरान घंटों यात्रियों की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं ट्रालियों को चढ़ाने के बाद ओवरलोड गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है, जिससे रास्ता और भी संकरा हो जाता है।
सबसे गंभीर आरोप यह भी है कि जब मीडिया कर्मी इस अव्यवस्था की खबर कवरेज करने पहुंचते हैं, तो उन्हें मारपीट की धमकी दी जाती है। मनबढ़ लोग खुलेआम अधिकारियों को देख लेने की बात कह रहे हैं और स्थानीय प्रशासन को मानो मजाक समझ लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही प्रशासन ने ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई और सड़क की मरम्मत नहीं कराई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *