आज की ताजा खबर

थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आर्म्स एक्ट के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

top-news top-news

 संतकबीरनगर        
 पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0स0 89/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में अभियुक्त नाम पता आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी छरांछ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 17.03.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । 
 विदित हो कि आज दिनांक 17.03.2026 को थाना महुली पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान दिक्तौली नहर पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोबाइल फोन तथा 01 अदद मोटरसाइकिल (नंबर UP 58 AL 0752) बरामद किया गया।
  गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी छरांछ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरण:-
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
01 अदद मोबाइल फोन
01 अदद मोटरसाइकिल (UP 58 AL 0752)
 पुलिस टीम का विवरण:- उ0नि0 श्री अनुज कुमार यादव, उ0नि0 श्री अजीत सिंह, का0 अरविन्द यादव, का0 राजमंगल यादव, का0 सुनील कुमार सिंह ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *