आज की ताजा खबर

“रंगों में ना पड़े दंगों का दाग” — लालगंज में होली से पहले प्रशासन सख्त और सतर्क!

top-news

बस्ती।
होली पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से संजय कुमार, थाना प्रभारी थाना लालगंज तथा वीर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार कुदरहा द्वारा लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों एवं चिन्हित होलिका दहन स्थलों का व्यापक निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों की भौतिक स्थिति, पहुंच मार्ग, अग्निशमन की व्यवस्था, विद्युत तारों की दूरी, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों की समीक्षा की। जहां-जहां आवश्यक पाया गया, वहां संबंधित ग्राम प्रधानों एवं आयोजकों को आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थान पर ही किया जाए तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा या विवादित स्थल पर आयोजन न किया जाए। आपसी सौहार्द बनाए रखने, भड़काऊ गीत-संगीत से बचने एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
भ्रमण के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों एवं आयोजकों के साथ बैठक कर शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि होली का पर्व परंपरागत उल्लास, आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *