आज की ताजा खबर

हिमाचल में मौसम का बदला मिज़ाज, शिमला-मनाली में साल की पहली बर्फबारी

top-news

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शिमला-मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है, जो अभी भी जारी है। कांगड़ा और चंबा जिलों में लगातार बारिश हो रही है, वहीं शिमला में देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

शीतलहर की वजह से वीरवार सुबह बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी और कांगड़ा में ठंड का असर दिखा। प्रदेश के 20 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को लाहुल-स्पीति, चंबा और कुल्लू में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और भारी हिमपात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी है।

23 जनवरी को शिमला शहर के अलावा मनाली, कुफरी, नारकंडा और सोलंग वैली में हिमपात की संभावना है। वीरवार को दिन में कड़ाके की धूप खिली, जिससे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक रहा, जिसमें जुब्बड़हट्टी में 3.7, नेरी में 2.9, ताबो में 2.7 और हमीरपुर में 2.5 डिग्री की वृद्धि देखी गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *