आज की ताजा खबर

दरभंगा: मुस्लिम लड़की ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी, प्रेम और साहस की मिसाल

top-news

दरभंगा में हिंदू लड़के सोनू कुमार कामत (20) और मुस्लिम लड़की रूबी खातून (21) की शादी का मामला सामने आया है। 14 जनवरी को रूबी अपने ससुराल पहुंची, जिसके बाद मोहल्ले के करीब 50 मुस्लिम लोग लड़के के घर पहुंचे और लड़के व लड़की के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।

घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के कुर्सी गांव की है। लड़के के परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सोनू और रूबी ने 16 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में अज्ञात स्थान पर हैं। शादी के बाद दोनों के परिवार और समुदाय में सुरक्षा व्यवस्था बनी हुई है। सोनू बीए पार्ट टू का छात्र है और पढ़ाई के लिए घर से लगभग 20 किलोमीटर दूर बहेड़ी जाता है। रूबी भी पढ़ाई और कोचिंग के सिलसिले में घर से बाहर जाती थी। कॉलेज में करीब एक साल पहले दोनों की पहली मुलाकात हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती और बातचीत शुरू हुई।

शुरुआती दिनों में दोनों ने एक-दूसरे के धर्म के बारे में नहीं जाना। सोशल मीडिया पर बातचीत और इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के बाद करीब छह महीने पहले दोनों ने प्यार का इजहार किया और शादी का फैसला लिया। यह शादी क्षेत्र में प्रेम और साहस की मिसाल मानी जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *