आज की ताजा खबर

यशोदा एकडमी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच पर निखरी ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा

top-news top-news

कुदरहा, बस्ती। विकास क्षेत्र बहादुरपुर के भेड़वा में स्थित यशोदा एजुकेशनल एकेडमी में शुक्रवार की शाम प्रबधंक आनन्द दूबे के अध्यक्षता में विद्यालय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे, प्रमोद पांडेय, गोपाल कृष्ण सिंह, ब्रह्मदेव यादव देवा, प्रदीप पाण्डेय, राजेश पटेल, अशरफ अहमद, विजय दूबे ने सामूहिक रुप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए देर रात तक चल रहे कार्यक्रम में शमा बांधे रखा।
मुख्यातिथि पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा का बौद्धिक विकास होता है, ग्रामीण बच्चों को ऐसे मौके मिल नहीं पाते। विद्यालय के प्रयास से इस क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों में जो प्रतिभा देखने को मिल रही है, वह बता रही है की विद्यालय पूरी निष्ठा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में लगा हुआ है। कहा कि वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रबंधक आनन्द दूबे के नेतृत्व में विद्यालय एक बेहतर मुकाम पर पहुंच रहा है।
विशिष्ट अतिथि अनिल दूबे ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से ही बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है, मंच पर बच्चे जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं वह इस विद्यालय परिवार की मेहनत लगन को स्पष्ट दर्शा रहा है।
विद्यालय की छात्र-छात्राओ ने सरस्वती वंदना, अभिनंदन गीत, देवी गीत, बालगीत, होली गीत, ईद मुबारक, कव्वाली, कजरी गीत, विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्य, अभिनय गीत, नशा मुक्ति, सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव, वृद्ध आश्रम, रानी लक्ष्मी बाई, अनपढ़ नेता, भरत मिलाप व बाल विवाह नाटक, देश भक्ति, बसंत गीत, किसानी गीत, बच्चों ने प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दीपक दूबे ने किया। प्रबंधक आनन्द दूबे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।  
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमकार चौधरी, बब्बू ओझा मनोज कुमार, आसाराम मौर्य, दिलीप चौधरी, अजय ओझा, अवधेश मौर्य, सौरभ पांडेय,  रोशन अली, विवेक पाण्डेय, वृजेश उपाध्याय, सचिदानंद यादव, अजय दुबे, आनंद मिश्रा,  प्रभाकर प्रसाद, राम सजीवन ओमप्रकाश पाण्डेय, अनुज शुक्ला, उमाकांत ओझा, मधु वर्मा, वंदना मिश्रा, महिमा वर्मा, सौम्या पाण्डेय, शिवानी पासवान, मानसी श्रीवास्तव, कुसुम वर्मा, अनन्या, कर्मराज, जयराज निषाद के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *