आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर को दी विकास की ऐतिहासिक सौगात "नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा": कुशीनगर से योगी का विपक्ष पर सीधा वार, 525 करोड़ की सौगात
- दैनिक लोक भारती
- 11 Jul, 2026
525 करोड़ की लागत से 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, अनेक नई विकास योजनाओं की घोषणा*
800 करोड़ के पुल का ऐलान, योगी ने साधा विकास और राजनीति का निशाना, कसया-रामकोला मार्ग के शीघ्र निर्माण का दिया आश्वासन,
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद के रामकोला-हाटा विधानसभा क्षेत्र स्थित टेकुआटार में आयोजित एक विशाल जनसभा में लगभग 525 करोड़ की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 464 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनपद एवं पूर्वांचल के समग्र विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने "नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा" का नारा देते हुए कुशीनगर की धरती से विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रामकोला-हाटा विधानसभा क्षेत्र के टेकुआटार में आयोजित जनसभा में 525 करोड़ रुपये की 464 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दंगों, अराजकता और विकासहीनता की पहचान था, जबकि आज प्रदेश सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए मॉडल के रूप में देश के सामने खड़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के पास न विकास की नीति थी और न ही जनता के हित में काम करने की नीयत। उनकी सोच ही विकास के प्रति लकवाग्रस्त थी, जिसके कारण प्रदेश वर्षों तक पिछड़ता रहा। आज उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग, कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि एक समय त्योहारों का मतलब तनाव और दंगों का खतरा होता था। व्यापार बंद हो जाते थे और लोगों में भय का माहौल रहता था। लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज है और हर वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक कसया पीएन पाठक, तमकुहीराज डॉ0 असीम राय, पडरौना मनीष जायसवाल, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, खडडा विवेकानंद पांडेय, हाटा मोहन वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, राजेश्वर सिंह, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल सिंह, एमएलसी रतंपाल सिंह,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण एवं डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार, वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
मंदिरों और आस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मंदिरों और धार्मिक संपत्तियों पर कब्जे की राजनीति करते रहे, वे आज अयोध्या, काशी और मथुरा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था पर भाषण देने से पहले ऐसे लोगों को अपने अतीत को देखना चाहिए।
इंसेफेलाइटिस और भूख से मौत का किया जिक्र
पूर्वांचल में कभी कहर बरपाने वाली इंसेफेलाइटिस बीमारी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हजारों परिवार इस बीमारी से तबाह हो जाते थे। मुसहर बस्तियों में भूख और अभाव की खबरें सुर्खियां बनती थीं। आज सरकार ने स्वास्थ्य, पोषण और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हालात बदल दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अब गरीबों को आवास, मुफ्त राशन, बिजली, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कुशीनगर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ानें
मुख्यमंत्री ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में संकट और विमान आपूर्ति में देरी के कारण कुछ बाधाएं आईं, लेकिन सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही कुशीनगर को गया और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ेंगे।
दियारा की तस्वीर बदलने को 800 करोड़ का पुल
नारायणी नदी के उस पार बसे दियारा क्षेत्र का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दशकों से उपेक्षित इस इलाके को अब विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और डीपीआर तैयार की जा रही है।

ई_पेपर
