आज की ताजा खबर

पत्नी-बेटी को मायके छोड़कर आया युवक, सुबह छत पर टीनशेड के पाइप से फंदे पर लटका मिला

top-news

दो माह पहले भी आत्महत्या का प्रयास करने की बात आई सामने, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अमित झाँ

अछल्दा औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम गुनौली में सोमवार सुबह एक युवक ने घर की छत पर पड़ी टीनशेड के पाइप में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम गुनौली निवासी अवध नारायण पुत्र रामदास (30) सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर गया था। इसी दौरान उसकी भाभी मालती देवी किसी काम से छत पर पहुंचीं तो अवध नारायण को रस्सी के सहारे लटका देख उनके होश उड़ गए।


उन्होंने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद चचेरे भाई सुनील कुमार व अन्य ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ललित मोहन ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार युवक आए दिन परिवार में विवाद करता रहता था। बताया गया कि करीब दो माह पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था।

रविवार को ही वह अपनी पत्नी पिंकी देवी और दो वर्षीय बेटी परी को कन्नौज जनपद के गांव वनपुरा स्थित मायके छोड़कर वापस आया था।

मृतक की मां सूरजा देवी की तबीयत खराब होने के कारण वह करीब तीन माह पहले अपनी बेटी पुष्पा देवी के यहां अहमदाबाद चली गई थीं।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *