आज की ताजा खबर

वैश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर प्रयागराज में होगा मंथन, 12-13 सितंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया।अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की आवश्यक बैठक सोमवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नरायनपुर में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता ने बताया कि परमपूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में 12 व 13 सितंबर 2026 को स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम, झूंसी-प्रयागराज में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पदाधिकारी अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी को लेकर व्यापक चिंतन-मंथन किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि वैश्य समाज राजस्व के रूप में आर्थिक सहयोग देने के साथ सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन राजनीति में समाज को अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। इसके लिए समाज के सभी उपवर्गों को भेदभाव भुलाकर एकजुट होना होगा। एकता और संघर्ष के माध्यम से ही वैश्य समाज की आवाज राजनीतिक गलियारों तक मजबूती से पहुंचाई जा सकती है।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला प्रभारी आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट की पदोन्नति करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव, रमन पोरवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजसेवी अभिषेक गुप्ता को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव (युवा) तथा विष्णु गहोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों का वैश्य बंधुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अधिवेशन में शामिल होने के लिए पदाधिकारियों, युवाओं, मातृशक्ति और वैश्य समाज के लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए। औरैया से वैश्य बंधुओं व मातृशक्ति को प्रयागराज ले जाने के लिए एक बस भेजने की भी घोषणा की गई।

यात्रा के संयोजक जिलाध्यक्ष विपिन पोरवाल (बंटू), जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव (युवा) अभिषेक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु गहोई और युवा जिलाध्यक्ष अंकित बिश्नोई को बनाया गया।

बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, प्रदेश प्रभारी शिक्षक अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू), जिला महामंत्री नरेशचंद्र शिवहरे समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारी और युवा टीम के सदस्य मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *