आज की ताजा खबर

जय भारत द्वारा महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव की रूपरेखा घोषित

top-news

आरिफ सिद्दीकी 

शाहजहाँपुर I शाहजहाँपुर महानगर की प्रतिष्ठित एवं समाजसेवा के क्षेत्र में चर्चित संस्था जय भारत द्वारा महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव के 20वें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा घोषित की गई। महाराजा अग्रसेन द्वार, स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित जय भारत के केंद्रीय कार्यालय पर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महोत्सव से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई ।

जय भारत के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव के 20वें आयोजन का शुभारंभ 13 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में होगा। इसके बाद 17 सितंबर को आकांक्षा इंटर कॉलेज, 20 सितंबर को लीड कॉन्वेंट स्कूल, 23 सितंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, 27 सितंबर को दून इंटरनेशनल स्कूल, 29 सितंबर को बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, 2 अक्टूबर को राजकीय किशोर गृह, 4 अक्टूबर को तक्षशिला पब्लिक स्कूल, 6 अक्टूबर को गिलेयरिंग पब्लिक स्कूल तथा 9 अक्टूबर को संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के सभागार में विशाल समारोह के साथ महोत्सव का समापन होगा।


 उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस आयोजन में कक्षा एक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न बौद्धिक, खेलकूद, व्यक्तित्व विकास, आईक्यू, मनोरंजन एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 इस संबंध में संस्था के महासचिव डॉ. मयंक भूषण पांडे ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रुचि को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताओं की संख्या एवं स्वरूप को और व्यापक बनाया जा रहा है।

 राष्ट्रीय अथवा प्रादेशिक स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को संस्था के सर्वोच्च ‘सावित्री अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई के जनपद टॉपर्स को ‘महाराजा अग्रसेन अलंकरण’ से नवाजा जाएगा।

 संस्था के उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने बताया कि संपूर्ण आयोजन के कुशल संचालन हेतु 100 सदस्यीय संचालक मंडल नियुक्त किया गया है।

संयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी शीघ्र घोषित की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से शशि गुप्ता, शिवा वैश्य, प्रभव अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, निशि अग्रवाल, आयुष अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *