आज की ताजा खबर
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कांग्रेस नेता की कार की चपेट में आया एसपी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी
- दैनिक लोक भारती
- 24 Sep, 2026
घायल आरक्षी लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
अनुराग मिश्रा
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में गुरुवार शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर से बाइक सवार पुलिस आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आरक्षी की पहचान 30 वर्षीय सागर मलिक पुत्र उदयवीर के रूप में हुई है। वह पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की सुरक्षा स्क्वाड में तैनात बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कार चालक ने घायल आरक्षी को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम आरक्षी सागर मलिक अपाचे बाइक से तरणताल की ओर से जीआईसी मार्ग जा रहे थे। इसी दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में सामने से आ रही मर्सिडीज कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आरक्षी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार चालक ने घायल आरक्षी को तत्काल अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, लखनऊ में उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल मर्सिडीज कार कांग्रेस नेत्री शमीना शफीक के पुत्र के नाम से बताई जा रही है। हालांकि, कार की गति और हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







