आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सर्राफा लूट काण्ड में पांच बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्यवाही
- दैनिक लोक भारती
- 11 Jul, 2026
फर्रुखाबाद। अमृतपुर-सर्राफा लूट काण्ड में पांच बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकद्दमा राजेपुर थाना में दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने चर्चित सर्राफा लूटकांड में शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नया मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने एक संगठित गिरोह बनाकर अवैध हथियारों के बल पर लूट जैसी वारदातों को अंजाम दिया और अपराध के जरिए आर्थिक लाभ अर्जित करने के साथ क्षेत्र में अपना प्रभाव कायम करने का प्रयास किया।थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार गिरोह का नेतृत्व एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी सुमित यादव करता है।
इस गिरोह में शिवम यादव, गोविन्द उर्फ विकास यादव, आलोक कुमार तथा अनूप यादव भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 1 फरवरी 2025 को राजेपुर-राठौरी स्थित तिवारी मार्केट से सर्राफा व्यापारी के मुनीम रामअवतार और लकी खान दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और करीब एक लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी, लाखों रुपये मूल्य के आभूषण तथा मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मुनीम रामअवतार को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए थे।घटना की विवेचना के दौरान पुलिस ने अलग-अलग समय पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, आभूषण, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी है।थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड का परीक्षण कर गैंग चार्ट तैयार किया गया, जिसे जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदित कराया गया। इसके बाद सभी पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत राजेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है ऐसी संगठित और सिलसिले बार वारदातों को रोकने के लिए कानून किसी तरह की रियायत नहीं करेगा। जो बदमाश थाना क्षेत्र में सक्रिय है उन्हें मुखबिरों के जाल में फंसा कर गिरफ्तार किया जाएगा और फिर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







