आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महिला थाने के बाहर दहेज में मिली बाइक पर पति-पत्नी में मारपीट, सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
- दैनिक लोक भारती
- 14 Jul, 2026
हरदोई। शहर स्थित महिला थाना परिसर के बाहर सोमवार शाम दहेज में मिली बाइक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। कॉलर पकड़कर हुई हाथापाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया और पति को शहर कोतवाली ले गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के नेवादा सातन गांव निवासी रेशमा देवी का विवाह 20 अप्रैल 2026 को शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद निवासी सचिन कुमार से हुआ था। रेशमा का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने पांच लाख रुपये नकद और एक बाइक दहेज में दी थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता रहा। उसने आरोप लगाया कि 27 जून को उसके साथ मारपीट की गई और करीब 15 दिन पहले पति उसे मायके छोड़ गया।
रेशमा की शिकायत पर सोमवार को दोनों पक्षों को महिला थाने में काउंसलिंग और पूछताछ के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग के बाद जैसे ही दोनों बाहर निकले, रेशमा ने दहेज में दी गई बाइक वापस मांगी। उसका कहना था कि बाइक उसके नाम पर पंजीकृत है और यदि उसका दुरुपयोग होता है या उससे कोई दुर्घटना होती है तो कानूनी जिम्मेदारी उसी की होगी। वहीं, पति ने बाइक लौटाने से इनकार कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की चाबी और कब्जे को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया और सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस पति को शहर कोतवाली ले गई। मामले की जांच की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







