आज की ताजा खबर

दादानगर की फैक्ट्री में भड़की आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

top-news

20 फरवरी 2026 को सुबह 03:06 बजे मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि थाना गोविंद नगर अंतर्गत दादानगर स्थित 178-B हाईराइज प्रीमियम एवं चंद्रा माइक्रोप्लास्ट फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना पर एफएस फजलगंज से फायर यूनिट गाड़ी नंबर 7655 तत्काल रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि आग बिजली के बोर्ड और तारों से शुरू होकर आसपास रखे सामान तक फैल गई थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को अल्प समय में पूरी तरह बुझा दिया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *