आज की ताजा खबर

नहर पटरी पर 20 दिनों से झूल रहे 11 हजार वोल्ट के तार, हादसे को दे रहे दावत

top-news

विजयीपुर  विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र में किशनपुर पावर हाउस से गढ़वा-सिलमी गांव को जाने वाली 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन पिछले करीब 20 दिनों से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है। रसौली गांव के पास नहर पटरी पर टूटे और झूलते तारों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ग्रामीणों के अनुसार हाईटेंशन लाइन का एक फेज टूटकर रास्ते के किनारे गिरा हुआ है, जबकि दो अन्य फेज के तार पोल से नीचे की ओर खतरनाक तरीके से लटक रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों का आवागमन रहता है। आसपास के चरवाहे भी अपने मवेशियों को नहर में पानी पिलाने और नहलाने के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से गढ़वा और सिलमी गांव की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अखिलेश पाल, विकास यादव, विमल, टिंकू, नागेंद्र, शैलेश शुक्ला और लाला पाल समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि कई बार लाइनमैन और अवर अभियंता को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में किशनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता नुसरत अली ने बताया कि संबंधित लाइन का कुछ हिस्सा किशनपुर और कुछ खागा उपकेंद्र के अंतर्गत आता है। यदि क्षतिग्रस्त लाइन किशनपुर उपकेंद्र की निकली तो तत्काल कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कराई जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *