आज की ताजा खबर

भाजपा सरकार ने पीडीए आरक्षण में किया घोटाला: अखिलेश यादव

top-news

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पीडीए आरक्षण में घोटाला किया है। भाजपा पीडीए का आरक्षण खा गयी। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्गों को 27 फीसदी आरक्षण के बजाय सिर्फ 3.80 फीसदी आरक्षण मिला। एससी वर्ग को 21 फीसदी आरक्षण की जगह 16.2 फीसदी आरक्षण मिला। भाजपा सरकार ने पिछड़े, दलितों के आरक्षण की लूट की है। भाजपा निजीकरण करके आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर रही है। युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव ने कहा कि सुविधा, सम्मान, आरक्षण और सामाजिक न्याय का राज समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सम्भव है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना का लक्ष्य ही तमाम तरह की विशमता को मिटाना है। भाजपा की आर्थिक नीतियों से विषमता बढ़ी थी। भाजपा ने अमीरी-गरीबी की खाई को बढ़ाकर आर्थिकी केन्द्रीकृत किया। यह भ्रष्टाचार का तरीका है। भारत की आर्थिक ताकत कुछ हाथों में संग्रहित की जा रही है। महंगाई से आम जन तबाह है। देश के करोड़ों बेरोजगारों को कोई पूछने वाला नहीं है। भाजपा सरकार जनता के लिए नहीं बड़े उद्योगपति और पूंजीपतियों के हित में काम करती है। भाजपा ने चंद पंूजीपतियों के लिए किसानों की किस्मत गिरवी रख दी है। भाजपा गरीबों, किसानों के लिए काम नहीं करती है बल्कि भाजपा गरीबों और किसानों की दुश्मन है। श्री यादव ने कहा कि 2027 के चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के सभी नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और बूथ प्रहरी सतर्क रहें। भाजपा अभी भी मतदाता सूची में हेराफेरी की साजिश कर सकती है। भाजपा राजनीति को गैंग बनाकर काम कर रही है। चौतरफा लूट मचा रखी है। लूट की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भाषा व्यवहार ऐसा हो जिससे किसी को शिकायत का मौका न मिल सके। भाजपा का एजेंडा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने का है। भाजपा समाजवादी पार्टी पर झूठे आरोप लगाएगी। जनता को भ्रमित करेगी लेकिन इस बार भाजपा की कोई चाल सफल नहीं होगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *