आज की ताजा खबर

चालक की लापरवाही से ट्रक की चपेट में आने से चौकीदार की दर्दनाक मौत

top-news

जामो अमेठी नेशनल धर्मकांटा संभई के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह शव को देख कर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुँची पलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि ट्रक बैक करते समय ड्राइवर की लापरवाही से उसकी मौत हो गयी थी।रात्रि का समय था चुपके से ट्रक लेकर वह वहाँ से भाग गया।पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के साले रातिपाल की तहरीर पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
बताया जाता है कि सर्वेश उर्फ पिंटू पुत्र श्रीराम उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी पूरे हेमई नौडड़ थाना जगदीशपुर का निवासी था।इधर लगभग 5 वर्षो से अपनी ससुराल पूरे दिरगज संभाई में रातिपाल के यहाँ रहता था।नेशनल धर्मकांटा संभई के मालिक शानू के यहां अपने जीवनयापन के लिए रात्रि में चौकीदारी और दिन में ट्रैक्टर चलता था।रोज की तरह शुक्रवार को भी खाना खा कर धर्मकांटा के बगल चारपाई पर सो गया।सुबह उसका शव मिलने पर हड़कंप मच गया।सीसीटीवी फुटेज को देखने से पता चला कि वहां पहले से मौजूद ट्रक जिसका नंबर यूपी 42 बीटी 3416 है जिसका ड्राइवर शैलेन्द्र निवासी कासिमपुर थाना भाले सुल्तान है जिसने बहुत ही बेरहमी से रात्रि में ट्रक को बैक करते समय उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *