आज की ताजा खबर

22 घंटे तक महुआ के पेड़ तले दबी रही गौमाता,सूचना पर सक्रिय हुए गौरक्षक उदय प्रकाश मिश्रा धम्मौर पुलिस ने जेसीबी से हटवाया पेड़,मृत गौमाता को दिलाई गई सम्मान पूर्वक भू-समाधि

top-news

सुलतानपुर- जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के कर्मचंदपुर गांव में बीते सोमवार को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशालकाय महुआ का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक गौमाता की नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के लगभग 22 घंटे बाद तक मृत गौमाता पेड़ के नीचे दबी रही,जिससे ग्रामीणों में दुःख और आक्रोश का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार को राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा सक्रिय हुए और पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी देते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने जेसीबी मशीन मंगवाकर पेड़ हटाने और मृत गौमाता का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक हैं। 22 घंटे तक मृत गौमाता का पेड़ के नीचे दबा रहना बेहद दुःखद और प्रशासनिक संवेदन हीनता को दर्शाता है। प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करते हुए विधिवत भू-समाधि की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं धम्मौर थाना प्रभारी वीपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ की डाल हटवाकर मृत गौमाता को सम्मान पूर्वक भू-समाधि दिलाई गई। इस दौरान थाना प्रभारी वीपेंद कुमार वर्मा, उप-निरीक्षक राज कुमार,आरक्षी संजय यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *