आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम की बैठक में पहुंचा गबन का आरोपी, मौके पर हुई गिरफ्तारी एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कर रहा था नौकरी, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में गबन का मामला, आरोपी भेजा गया जेल
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jun, 2026
उन्नाव। विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सरकारी धन के गबन के आरोपी के खिलाफ जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर पुलिस ने बैठक में मौजूद आरोपी बीएमएम दीपराज को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में लाखों रुपये के गबन के मामले में बीएमएम दीपराज के खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज थी। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी मिली कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी अभी भी नौकरी कर रहा है और बैठक में शामिल है। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम के आदेश मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने मामले में संलिप्त अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







