आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सूखे आम के पेड़ काटने पर वन विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा कुढ़नी कस्बे में बिना अनुमति दो पेड़ काटने का आरोप क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान के बीच कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jun, 2026
भीतरगांव। साढ़ थाना क्षेत्र के कुढ़नी कस्बे में बिना अनुमति आम के दो सूखे पेड़ काटे जाने के मामले में वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, क्योंकि इन दिनों इलाके में हरे पेड़ों की कटान की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार वन विभाग को पांच जून को कुढ़नी कस्बे में आम के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर वन दरोगा विजय सिंह अपने हमराही सुनील कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वहां आम के दो सूखे पेड़ कटे हुए पाए गए।
वन विभाग की पड़ताल में पेड़ों का स्वामित्व ग्राम कुढ़नी निवासी शशिकांत अवस्थी पुत्र शांति निकेतन अवस्थी का बताया गया। आरोप है कि संबंधित पेड़ विभागीय अनुमति के बिना काटे गए थे। इसके बाद वन दरोगा की तहरीर पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
वहीं क्षेत्र में इन दिनों हरे पेड़ों की कटान के मामले भी चर्चा में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर हरे पेड़ काटे जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुए हैं। ऐसे में सूखे पेड़ों की कटान पर हुई कार्रवाई को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
वन विभाग का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार के संरक्षित वृक्ष की कटान नियमों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







