आज की ताजा खबर

उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

top-news

शाहजहांपुर। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) जिला इकाई ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ सहित पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद भी शहर की समस्याओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। सड़कों पर लीकेज की मरम्मत सही तरीके से न होने के कारण कुछ ही दिनों में फिर गड्ढे बन जाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर में सफाई व्यवस्था कमजोर है, नालियां चोक पड़ी हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। साथ ही आवारा पशुओं और ई-रिक्शा संचालन पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।व्यापार मंडल ने यह भी कहा कि नगर निगम की दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि की गई है, जिस पर कई बार आपत्ति जताने के बावजूद केवल आश्वासन मिला है। साथ ही प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत वृद्धि का आदेश भी गलत बताया गया है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई स्थानों पर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से स्वयं शहर का नियमित निरीक्षण करने और कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार लाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप सिंह दुआ, धर्मपाल रैना, नीरज गुप्ता, मो. नाजिम खां सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *