आज की ताजा खबर

5 जून विशेष पर्यावरण दिवस पर*पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बने डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र

top-news

सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं गाना मिश्र का पुरवा, कटका बाजार निवासी डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र पर्यावरण संरक्षण, पक्षी संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जनचेतना का विस्तार हुआ है और बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगभग 600 जल पात्रों का वितरण किया गया। यह वितरण गाना मिश्र का पुरवा, अंगनाकोल, मिश्राने, सुदानापुर सहित विभिन्न गांवों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर किया गया, जिससे पक्षियों को राहत मिलने के साथ-साथ लोगों में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ी। इसके साथ ही डॉ. मिश्र द्वारा अब तक हजारों पौधों का रोपण किया जा चुका है। उनके नेतृत्व में चलाए गए वृक्षारोपण अभियानों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए पौधे आज हरियाली बढ़ाने में सहायक बन रहे हैं। पक्षियों के सुरक्षित आश्रय के लिए वन विभाग के सहयोग से लगभग 100 घोंसलों का वितरण भी किया गया। इन घोंसलों को सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और गांवों में स्थापित कराया गया, ताकि पक्षियों को प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सके।
डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र पर्यावरण और सामाजिक विषयों पर 30 से अधिक संगोष्ठियों का आयोजन एवं सहभागिता कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक किया है। उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं और पर्यावरणीय योगदान के लिए उन्हें अब तक सैकड़ों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। प्रमुख रूप से उन्हें एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के रूप में सम्मानित किया गया है तथा उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन मंत्री Dayashankar Singh द्वारा "सजग नागरिकता सम्मान" से भी नवाजा जा चुका है। डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र का मानना है कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उनके प्रयास आज क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *