आज की ताजा खबर

नर्सिंग होम के इलाज से महिला की हालत बिगड़ी, मौत

top-news

उन्नाव। कस्बा नवाबगंज स्थित एक नर्सिंग होम में उपचार कराने आयी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनो ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगा नर्सिगहोम में हंगामा किया और कार्यवाही की मांग करते रहे। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा औऱ मुकदमा लिख मामले  की जांच करने का आश्वासन दिया। तब परिजन शान्त हुए।
नवाबगंज क्षेत्र के कुसुम्भी गांव निवासी 27 वर्षीय बिट्टू पत्नी बबलू को 29 मई की रात लगभग 2.30 बजे उपचार के लिए कस्बा नवाबगंज स्थित सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि महिला को बच्चेदानी (गर्भाशय) से संबंधित गंभीर समस्या थी। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर महिला को 1 जून को बेहतर उपचार हेतु रिफऱ कर दिया गया। स्वजन उसको लेकर बनी स्थित एक मेडिकल कालेज ले गये जहां से ट्रामा सेन्टर लखनऊ ले गये पर वहां पर भी इलाज सही न होने पर कानपुर एक नर्सिग होम ले गये जहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ी और उसको रिफर कर दिया। महिला को लेकर स्वजन फिर नवाबगंज सेवा हास्पिटल आय़े जहां उसकी मौत हो गई। जिसपर परिजनो ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिनका आरोप है कि अस्पताल प्रबन्धन की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह मौके पर पंहुचे और स्वजनों को समझाया औऱ उनकी तहरीर पर लापरवाही की मुकदमा लिख शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। मृतका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। पुलिस का कहना है कि जांच और चिकित्सकीय अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के तीन छोटे छोटे बच्चे शगुन, शिवानी और रिया का रो-रोकर बुरा हाल हैँ। अस्पताल के प्रबंधक दीपक सिंह ने बताया की उनके अस्पताल में मरीज गंभीर हालत में 29 तारीख को रात 2.30 बजे आया था इलाज के बाद उसको 1 तारीख को सुबह 5 बजे रिफर कर दिया था उनके अस्पताल में कोई लापरवाही नही हुई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *